प्रयास जारी है...

कथनी और करनी में अंतर थोडा भारी हैं , 
लेकिन अच्छे बदलाव के हित में प्रयास हमारा जारी है|
सफ़र में मुश्किलें है, दिक्कतें हैं ;उनके हाथ में आरी है,
लेकिन उनसे द्वंद्व करने का प्रयास हमारा जारी है|

हौसलों के शामों और रातो की अदला बदली जारी है,
 पर जुगनू बनने की हरकते हमारी भी जारी है|
मंजिलों के पथ पर बहुत बार उम्मींदे हारी है,
मगर रास्तों पर आगे बढ़ने की कोशिशे हमारी जारी है।

बढ़ते कदमों में समय ने बेड़ीया बांधी है,
पर अब हमारे मन में भी इंकलाब की आंधी है|
हे कथनी और करनी में अंतर अब बहुत कम 
पहुंच गए वहां जहां पहुंचना चाहते थे हम।

ठहरनें की आदते अब हमसे छुठ गयी है,
नई मंजिलों पर कुछ बातें हमसे रूठ गयी है।
अब सीख गए है हुनर रुठी बातों को मनाने का,
नई मंजिलों के साथ खुद को तराशने का|















Comments

Post a Comment

Popular Posts